मवाना। एएस इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की अंग्रेजी माध्यम की छात्रा वैष्णवी सिंघल ने यूपी की टॉप 10 सूची में अपना नाम अंकित किया। वैष्णवी सिंघल के नाम पर विद्यालय में एक कक्ष बनाया जाएगा। हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 98 फीसदी रहा।
वैष्णवी ने सफलता का श्रेय अपने मां-बाप, प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह, कोऑर्डिनेटर अंजू सिंह, चीफ प्रॉक्टर विभा जैन, शिक्षिका कीर्ति शर्मा, निकिता शर्मा व अन्य अध्यापकों को दिया है। कॉलेज प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, उप प्रबंधक शैवाल दुबलिश तथा प्रधानाचार्य वैष्णवी को मिठाई खिलाकर चांदी का सिक्का भेंट किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं नगर पालिका के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी तथा प्रधानाचार्य द्वारा घोषणा की गई कि जिस कक्ष में यह छात्रा अध्ययनरत थी, उस कक्ष का नाम वैष्णवी के नाम पर रखा जाएगा।
कृषक इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि इंटर की छात्रा गुंजन ने 88.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम व जनपद में 10वां स्थान प्राप्त किया। मास्टर मयूर ने 85.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व नुपूर राणा ने गणित विषय में 100 प्रतिशत अंकों के साथ 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पाया। हाईस्कूल में तनिष्का ने 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, दक्ष ने 91.33 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व नवनीश ने 90.66 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पाया।
शत प्रतिशत रहा परीक्षाफल
मवाना। ओम शांति कन्या इंटर काॅलेज अमरसिंहपुर का बोर्ड परीक्षाफल हाईस्कूल 100 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 96 फीसदी रहा। हाईस्कूल की परीक्षा में आदित्य यादव ने 542 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 499 अंकों के साथ अवि शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। अनुष्का 498 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। आदित्य यादव ने गणित विषय में 100 अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में भूमिका ने 397 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। द्वितीय स्थान पर सदफ ने 382 अंक प्राप्त किए। वंश शर्मा ने 370 अंकों के साथ तृतीय स्थान पाया। इस मौके पर काॅलेज के चेयरमैन डाॅ. सुशील चौधरी ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
रितिका ने जिले में दूसरा स्थान पाया
मवाना। महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज पिलौना के प्रधानाचार्य बाबूराम धामा ने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में रितिका गोयल पुत्री राजीव गोयल ने 456 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा, रितिका पुत्री राजवीर सिंह ने 455 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया। अक्षी पुत्री मनोज कुमार ने 441 अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा, अंशिका पुत्री शौकिंद्र ने 433 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान पाया। हाईस्कूल में तनु शर्मा पुत्री विमल व वंशिका रानी पुत्री अरविंद ने 550 अंक प्राप्त कर विद्यालय में संयुक्त रूप से प्रथम, कुणाल पुत्र दिनेश ने 541 अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा तनिष्क शर्मा पुत्र दीपक ने 540 अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया।