फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCS की तैयारी कर रही युवती ने खंभे का लिया सहारा...लेकिन हो गई दर्दनाक मौत

Thu, 13 Jul 2017 09:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
छात्रा की मौत के बाद हंगामा
विज्ञापन
पीसीएस की तैयारी कर रही एक युवती मंगलवार शाम को घर लौट रही थी। बारिश तेज हो रही थी और इसी बीच युवती स्कूटी से गिर गई। युवती ने उठने के लिए खंभे का सहारा लिया तो वह खंभे से ही चिपक गई। वह चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन लोग तमाशा देखते रहे। छात्रा ने चीखते चिल्लाते दम तोड़ दिया।   
विज्ञापन


रोहटा रोड पर सरस्वती विहार निवासी कृष्ण प्रसाद गुप्ता की पुत्री बबिता गुप्ता (30) की शादी चार साल पहले गोंडा जिला निवासी अवधेश से हुई थी। बबिता का तीन साल का बेटा आर्यन है। मायके में रहकर बबिता पीसीएस की तैयारी कर रही थी। मंगलवार शाम करीब छह बजे बबीता जागृति विहार स्थित कोचिंग सेंटर से वापस स्कूटी से लौट रही थी। रास्ते में बारिश आ गई। बबिता बारिश में भीगती रही। लेकिन वह नहीं रुकी। बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के पास सड़क पर पानी भरा हुआ था। उसकी स्कूटी का अगला पहिया गड्ढे में गिर गया।
विज्ञापन

दस मिनट बाद फेंका, तब उठाया

छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने काटा हंगामा
बबिता ने स्कूटी और खुद को संभालते हुए बगल में खड़े खंभे का सहारा लिया। खंभे में करंट उतरा था। बबिता को करंट लगा और वह खंभे से चिपक गई। वह चिल्लाती रह गई। लेकिन लोग उसको बचा नहीं पाए। पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी भी यह सब देखते रहे। पुलिस ने बिजलीघर को फोन कर तुरंत लाइन बंद करने को कहा। बारिश में करंट कहां तक फैला है, इस बात से डरते हुए किसी ने बबिता को बचाने की जहमत नहीं उठाई। जिससे उसकी मौत हो गई। 
 
करंट से झुलसने के दस मिनट बाद बबिता को झटका लगा और वह दूर जाकर गिरी। तब जाकर पुलिस व स्थानीय लोग उसे लेकर ईव्ज हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाइन बंद होने के बाद पुलिस ने उसकी स्कूटी की डिग्गी खोली। जिसमें उसके कागज थे। कागजों में उसके भाई दिनेश गुप्ता का मोबाइल नंबर था। जिस पर पुलिस ने सूचना दी। 

बैरियर तोड़े, हंगामा भी किया 
इस हादसे पर लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से छात्रा की जान गई है। पुलिस और पब्लिक के लोग बिजलीघर में फोन करते रहे, लेकिन लाइन बंद नहीं हुई। लोगों ने गुस्से में आकर बुढ़ाना गेट पर लगे बैरियर तोड़कर हंगामा भी किया। पुलिस से बिजली विभाग पर कार्रवाई करने की मांग की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें