फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री की चाबुक वाली बेटी को पकड़ नहीं पाई पुलिस, दो मुख्य आरोपी दबोचे

Thu, 13 Jul 2017 09:20 AM IST
डिजिटम टीम/ मेरठ
विज्ञापन
पुलिस ने दो मुख्य आरोपी को दबोचा
विज्ञापन
मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स (एमपीजीएस) में घुसकर छात्राओं व शिक्षिकाओं पर चाबुक से पिटाई के मामले में पुलिस ने बुधवार को कड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आरोपी कॉलेज की सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहे हैं। ये दोनों चाबुक वाली महिला के साथ आये थे। हालांकि पुलिस ने कल भी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिनमें से एक को थाने से जमानत मिल गई थी और पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेज दिया था। अब तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि पुलिस अभी तक पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की बेटी को क्यों नहीं पकड़ पाई ?
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुुई पूर्व मंत्री की बेटी
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1. तनवीर आजम पुत्र हसामुददीन उम्र 28वर्ष नि0 रशिदनगर म0नं0-421 जाली वाली गली थाना लि0गेट मेरठ।
2. शहजाद पुत्र नसिरूददीन उम्र 25वर्ष नि0 म0नं0-88 विकासपुरी थाना लि0गेट मेरठ।
3. समीर पुत्र वहाब उम्र 25 वर्ष नि0 बरनावा थाना बिनौली जनपद बागपत।
4. आरिफ पुत्र ईशुफ उम्र 31 वर्ष नि0 उपरोक्त।
5. फुजैल पुत्र अय्यूब उम्र 32 वर्ष नि0 सोगान थाना सरधना मेरठ।

बाकी आरोपियों की तलाश
इससे पहले मंगलवार को एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने कहा था कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बाकी को तलाश कर रहे है। याकूब कुरैशी के परिवार के कुछ लोगों को थाने में बुलाया गया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें