फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इंटर विंग खो- खो प्रतियोगिता में रनिंग डिवाइस की टीम बनी विजेता

Sat, 31 Jan 2026 06:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में छात्राओं की इंटर विंग खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रनिंग डिवाइस टीम ने ब्लू चैंपियंस की टीम के आठ खिलाड़ियों को आउट कर जीत अपने नाम दर्ज की। सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में मदर विंग व गर्ल्स विंग की टीम ने भाग लिया। रनिंग डिवाइस टीम स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की गर्ल्स विंग की छात्राओं से गठित की गई। ब्लू चैंपियंस की टीम विद्यालय के मदर विंग से ली गई। रनिंग डिवाइस टीम की कप्तान अराध्या शर्मा एवं उपकप्तान अराध्या रही। टीम में काव्या, आरजू, मननत, अंशिका, राशि सैनी, रज़ा, अर्णिका, एंजल, सुहाना एवं रुपांजल शामिल रहीं। विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी और प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने विद्यार्थियों का परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक, प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें