फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सखियां मिलकर बरजोरी, रंग मत डारे रे सांवरिया....

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्री सत्यनारायण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। डालमपाड़ा स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में भगवान सत्यनारायण एवं भगवान कार्तिकेय की पावन मूर्तियों के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। इसके साथ ही सभी श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे। भजन गायक सुमित गोयल ने सखियां मिलकर बरजोरी, रंग मत डारे रे सांवरिया..., करुणामयी, कृपामयी मेरी दयामयी राधे... जैसे भजनों से मंत्रमुग्ध कर दिया।
सुबह गणेश पूजन के बाद भगवती, महाकाली, महालक्ष्मी एवं महासरस्वती का विधिवत पूजन कराया गया। नारायण पूजन के बाद देवताओं के अन्नाधिवास सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी कराई गईं। परिसर निरंतर वैदिक मंत्रों से गूंजता रहा। इसके साथ ही औषधि-युक्त गंगाजल से भगवान का विधिवत अभिषेक किया गया। पवित्र अग्नि की स्थापना कर घृत यज्ञ का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठान का संचालन विद्वान आचार्य महेश प्रकाश शर्मा ने किया। आचार्य त्रिलोक विशिष्ट, कैलाश चंद्र पाठक, संजीव किशन भारद्वाज एवं गौरव शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ क्रियाएं संपन्न कराईं। मुख्य यजमान सुमित सिंघल एवं लतिका सिंघल के साथ ही अमित बंसल, अनिकेत गुप्ता सहित अन्य यजमान रहे। आयोजन में विभु, तुषार, प्रभात, स्पर्श, शौर्य, रचित, राजीव, पवन, विकास, रेखा, ऋतु, मीरा, मधुमिता शामिल रहीं। मीडिया प्रभारी डॉ. मनीष सिंघल ने बताया कि आगामी दिवसों में नगर भ्रमण, हवन-यज्ञ, कथा-प्रवचन एवं मुख्य प्राण-प्रतिष्ठा की विधियां संपन्न कराई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें