सरधना। शनिवार से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच सोमवार देर रात कस्बे के मोहल्ला भाटवाड़ा में एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने से मकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त होने से नुकसान हो गया।
मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी प्रमोद पुत्र श्रीराम के मकान की छत सोमवार देर रात अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार दोपहर से क्षेत्र में कई घंटे तक तेज बारिश होती रही। लगातार बारिश के कारण मकान की छत में पानी भर गया और नमी बढ़ने से वह कमजोर हो गई। देर रात अचानक छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। छत के मलबे की चपेट में आने से मकान में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।