फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अनुसूचित जाति के उत्थान में बैंकों की भूमिका अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
- गढ़ रोड होटल में हुई राष्ट्रीय आयोग के द्वारा समीक्षा बैठक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिला अग्रणीय बैंक कैनरा द्वारा अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के समन्वय से गढ़ रोड होटल हारमनी में अनुसूचित जाति के वित्तीय समावेशन और योजनाओं को लेकर बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य लवकुश कुमार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा और अन्य विषयों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आठ बैंकों ने तीन वर्ष का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और आईडीबीआई बैंक के क्षेत्रीय प्रमुखों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों (2022-25) का विस्तृत डेटा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में केनरा बैंक के उप महाप्रबंधक वेंकट रामुल, एलडीएम राकेश खन्ना, रविकांत अग्रिश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें