फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार को बंधक बनाकर में की गई लूट का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकीदार को बंधक बनाकर में की गई लूट का खुलासा
विज्ञापन

खरखौदा। गांव जाहिदपुर स्थित माया देवी इंटर कॉलेज में बुधवार रात आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर की गई लूट का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकडे़ गए एक आरोपी से लूट के कुछ प्रमाणपत्र व चार पंखे बरामद दिखाते हुए उसे जेल भेज दिया। जबकि उसके अन्य साथी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
बुधवार रात गांव जाहिदपुर स्थित माया देवी इंटर कॉलेज में दीवार फांदकर आधा दर्जन से अधिक बदमाश घुस गए थे। बदमाशों ने कॉलेज के चौकीदार को छिद्दा सिंह (70) को हथियार के बल पर बंधक बना लिया था और जमकर पिटाई कर मरणासन्न अवस्था में छोड़ दिया था।
विज्ञापन

बदमाशों ने कार्यालय से जरूरी विद्यार्थियों के प्रमाणपत्र, अन्य कागजात सहित छत के 30 पंखे व जनरेटर का अल्टरनेटर, दो बैटरी लोहे का स्क्रैप भी लूटकर ले गए थे। उधर, होश आने पर चौकीदार ने वहां से निकलकर गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने एक बदमाश को घेरकर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। चौकीदार की हालत गंभीर है। उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लूट में बाबू पुत्र इस्लामुद्दीन, प्रदीप जाटव निवासी जाहिदपुर व प्रवीन पुत्र रूप सिंह निवासी भटीपुरा थाना किठौर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी बाबू से चार पंखे व प्रमाणपत्र भी बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें