फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मखदूमपुर मेला स्थल तक जाने वाले रास्तों को किया जा रहा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। मखदूमपुर गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले पांच दिवसीय गंगा स्नान मेले की तैयारी इस समय तेज हो गई है। मेला स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए जाने के लिए रास्ते तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के मखदूमपुर गंगा घाट पर जिला पंचायत द्वारा मेले का आयोजन कराया जाता है, जिसमें मेरठ सहित आसपास के जनपदों के लाखों श्रद्धालु पहुंचकर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान और पिंडदान करते हैं। पांच दिनों तक गंगा की रेती तंबुओं की नगरी में तब्दील हो जाती है। इसकी तैयारी इस समय युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है।
मेला इंजीनियर अखिलेश कुमार ने बताया कि इस बार मखदूमपुर गंगा मेले का बजट लगभग 53 लाख रुपये रखा गया है। जबकि पिछले वर्ष इस मेले का बजट करीब 48 लाख रुपये था। मेला स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं की हर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। जिला पंचायत के इंजीनियरों द्वारा गंगा किनारे मेला स्थल को चिह्नित करने के बाद करीब 15 दिन पूर्व ही तैयारी शुरू कर दी गई हैं। मेला स्थल पर दीपावली के बाद विद्युत व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें