फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इनामी बदमाश ने चौकी इंचार्ज से पिस्टल छीनकर की फायरिंग, हेड कांस्टेबल घायल

Sun, 27 Oct 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
झिंझाना मुठभेड़ में घायल हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह । संवाद
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। पुलिस अभिरक्षा में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश ने दरोगा से सरकारी पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी, जिसमें हेड कांस्टेबल हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश भी घायल हुआ। बदमाश दो माह पहले खनन प्वाइंट पर फायरिंग करने की घटना में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया करीब दो माह पहले 18 अगस्त को बिड़ौली खनन स्टॉक प्वाइंट पर फायरिंग की गई थी। फायरिंग में वहां सो रहे दो मजदूर तालिब व वली निवासी बिड़ौली सादात घायल हो गए थे। इस घटना में फरार चल रहे विकास उर्फ विक्की निवासी गांव आनंदगढ़ थाना बढागुड़ा जनपद सिरसा हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
एसपी के मुताबिक पिस्टल बरामदगी के लिए शनिवार की सुबह पुलिस टीम बदमाश को लेकर गुर्जरपुर तिराहा के पास पहुंची और उसकी निशानदेही पर फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल एक कारतूस बरामद किया। इस दौरान विकास उर्फ विक्की ने अहमदगढ़ चौकी प्रभारी दरोगा जितेंद्र त्यागी की सरकारी पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें मुख्य आरक्षी राजेंद्र घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विकास के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दोनों घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एएसपी संतोष कुमार सिंह व सीओ श्यामसिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली थी। एसपी के मुताबिक बदमाश ने पूछताछ में बताया कि उसके गांव का सुमित ने उसकी बहन का रिश्ता गलत जगह करा दिया था, जिससे उसकी बहन खुश नहीं थी और वह उससे शिकायत करती थी। अपनी बहन की परेशानी से आहत होकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सुमित से बदला लेने की योजना बनाई थी, लेकिन उस दिन वहां सुमित नहीं मिला और जाग होने पर वे फायरिंग कर वहां से फरार हो गए थे। पकड़े गए आरोपी पर हरियाणा में पूर्व में करीब पांच आपराधिक मामले दर्ज है।

झिंझाना मुठभेड़ में घायल हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें