फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। फुगाना पुलिस ने जोगियाखेड़ा गांव में एक मकान पर छापा मारकर फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से लैपटॉप, वेब कैमरा, आधार कार्ड की रसीद व फर्जी जन्म प्रमाण पत्र भी बरामद किए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को जोगियाखेड़ा गांव में इकबाल के मकान पर छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस ने लैपटॉप, वेब कैमरा व प्रिंटर आदि बरामद किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक इकबाल जोगियाखेडा, मनोज अंबेडकर नगर दिल्ली तथा जीशान रसूलपुर दभेड़ी गांव का रहने वाला है। तीनों युवक बच्चों के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र व आधार कार्ड बनाने का कार्य करते थे। इनके कब्जे से पुलिस ने आधार कार्ड, बनाई गई रसीद तथा फर्जी जन्म प्रमाणपत्र भी बरामद किए। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें