फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा पर गंगनहर में भी नहानें नहीं पहुंचे श्रद्धालु और ना ही लगीं दुकानें

Tue, 02 Jun 2020 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गंगा घाट पर पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ। लॉकडाउन के चलते दशहरा पर गंगा स्नान करने के लिए बहुत कम श्रद्धालु घरों से निकले। ज्यादातर श्रद्धालुओं ने घरों में पूजा की। वहीं, गंगनहर किनारे अनेक स्थानों पर लगने वाली दुकानें भी नहीं लगीं।
विज्ञापन


खादर क्षेत्र के खरखाली गांधी गंगा घाट पर ज्येष्ठ दशहरा पर श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंस बनाते हुए गंगा स्नान किया और पूजा-अर्चना की। लॉकडाउन के चलते दुकानें नहीं लगाई गईं। बहुत कम संख्या में श्रद्धालु गंगा स्थान को पहुंचे। वहीं, दौराला क्षेत्र में दशहरा पर पूजा पाठ और गोवंश की सेवा की गईं।

भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत ने दशहरा पर गोवंश की सेवा की। सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को चारा खिलाया। उन्होंने लोगों से अपील कर गोवंशों को सड़कों पर न छोड़कर, उनकी सेवा कर पुण्य कमाने की बात कही।
विज्ञापन


सरधना क्षेत्र में दशहरा पर इस बार लोग गंगनहर पुलों के पास भी नहानें नहीं पहुंचे। सलावा झाल, सरधना,नानू पुल पर सन्नाटा पसरा रहा। जबकि गर्मी के दिनों में इन पुलों पर बिना दशहरा के भी लोग नहाते दिखाई पड़ते हैं। लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते यहां सब सूना रहा।

वहीं, जानीखुर्द क्षेत्र के भोला झाल पर दशहरा मेला नहीं लगा। वहीं गंगनहर में स्नान करने पहुंच रहे लोगों को पुलिस ने वापस भेज दिया। भोला झाल पर बड़ा मेला लगाया जाता रहा है। इस बार लॉकडाउन में प्रशासन ने मेले पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। जिसके चलते मेला नहीं लगा।

दशहरा पर मखदूमपुर घाट पर सुरक्षा के मद्देनजर तैनात पुलिस।- फोटो : MAWANA

 

दशहरा पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु।- फोटो : PARIKESHGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें