फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: खेत में पड़े मिले गोवंश के अवशेष, हिंदू संगठन के लोगों ने किया जमकर हंगामा, लगाया जाम

Sun, 22 Nov 2020 04:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लोगों ने हंगामा कर जाम लगाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने से हंगामा हो गया। इसके बाद बजरंगदल व हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। वहीं इस दौरान मेरठ गढ़ रोड पर यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन


उधर, मामले की जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने एक सप्ताह में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद ही हिंदू संगठनों के लोगों ने जाम खोला।

यह भी पढ़ें: गोपाष्टमी पर विशेष: अंकित ने शुरू की ये अनूठी मुहिम, गोबर को रोजगार से जोड़ा, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि मुंडाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर चट्टावन गांव निवासी ओमकार पुत्र मनबीर व मुकेश पुत्र भागवत के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में रोष फैल गया। इसके बाद हिंदू संगठनों के लोगों ने जमकर हंगामा किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें