जानी खुर्द। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कॉलेज में पॉलिटेक्निक के प्रथम वर्ष के छात्र प्रिंस कुमार (19) ने शुक्रवार को हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन उसका शव अपने साथ बिहार ले गए।
मेरठ-बागपत बाईपास मार्ग पर स्थित एक कॉलेज के पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष के छात्र प्रिंस कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार ने अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगाकर जान दे दी थी। मरने वाला छात्र प्रिंस कुमार बिहार के गया जिले का रहने वाला था। पुलिस ने प्रिंस कुमार के फांसी लगाने का कारण प्रेम प्रसंग बताया है। रविवार को मृतक छात्र के परिजन मेरठ पहुंचे। उन्होंने पुलिस से घटना की पूरी जानकारी ली। दोपहर बाद पोस्टमार्टम होने के बाद मृतक के पिता सुरेंद्र कुमार शव को अपने साथ गया ले गए। सीओ संजय जायसवाल ने बताया कि परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इन्कार किया है।