फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू एकता के कार्यकर्ताओं ने टोल पर धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। भारतीय किसान यूनियन एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी के नेतृत्व में रविवार को संगठन के पदाधिकारियों और किसानों ने सिवाया टोल पर धरना दिया। उन्होंने मांग पूरी न होने पर रोष जताया और एक घंटे बाद धरना समाप्त किया। भाकियू एकता मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष शुजाअत राणा ने बताया कि बीते माह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन दिया, मगर मांगें पूरी नहीं की गईं। धरने के दौरान एक घंटा टोल फ्री कराया गया। बाद में टोल प्रबंधक धरने के बीच पहुंचे और फरमान त्यागी से वार्ता की। टोल प्रबंधक ने बताया कि उन्होंने संबंधित मांग पत्र एनएचएआई को भेज दिया था। उसका कोई जवाब नहीं आया। धरने में सद्दाम अली, रईस चौधरी, सोनू त्यागी, आसिफ अंसारी, मोनिंदर पहलवान, निखिल, नासिर, फैसल, शाहनवाज, इंतज़ार, जाहिद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें