...तो निर्णय लेने का पूरा अधिकार
बोर्ड अध्यक्ष चाहते तो शुक्रवार को भी निर्णय ले सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा ना कर स्थगित बैठक बुलाने को कहा। अगर शनिवार को भी सदस्य नहीं आते हैं तो एक सिविल सदस्य के आने पर भी खुद निर्णय ले सकते हैं।
वसूली प्वाइंट पर रार
परीक्षितगढ़ रोड पर टंचिंग ग्राउंड के पास नया वसूली प्वाइंट बनाने पर पेच फंस गया है। पिछली बोर्ड बैठक में रुड़की-दिल्ली रोड पर वसूली बंद करने व मवाना रोड पर मेरठ नंबर के वाहन फ्री करने पर राजस्व का नुकसान बताकर परीक्षितगढ़ रोड पर वसूली केंद्र तय हुआ था कि एडीएम सिटी पहले अपनी रिपोर्ट देंगे। लेकिन ये रिपोर्ट आए बिना बोर्ड द्वारा इस प्वाइंट को शामिल करके टेंडर मांग लिए गए। अब इसका विरोध हो गया है।
उपाध्यक्ष का कहना है कि इस पर पहले रिपोर्ट आनी चाहिए थी। अगर इस प्वाइंट को शनिवार को बोर्ड बैठक में हटाया जाता है तो फिर दोबारा से टेंडर मांगे जाएंगे। इसमें समय लगेगा। ऐसे में फिर बोर्ड को 10 की बजाय नौ प्वाइंट पर ही वसूली करनी होगी। वहीं, एडीएम सिटी का कहना है कि परीक्षितगढ़ रोड पर कहां-किस प्वाइंट पर वसूली होनी है, इसको लेकर बोर्ड ने मुझे कोई पत्र नहीं भेजा। अगर इस प्वाइंट पर नई वसूली होनी है तो मैं ट्रैफिक पुलिस से भी रिपोर्ट लेता। वैसे भी यदि हमारी ही रिपोर्ट लेनी है तो फिर 11 जगहों पर पहले हमसे रिपोर्ट क्यों नहीं ली गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/