फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालकों की जारी होगी आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेयरी संचालकों की जारी होगी आरसी
विज्ञापन

सरधना। सरधना नगर पालिका ईओ ने संविदा कर्मचारी को निर्देशित किया कि टीम गठित कर डेयरी संचालकों से पूर्व में लगाया गया जुर्माना दस दिनों के भीतर वसूला जाये। जुर्माना जमा न करने वालों की आरसी जारी होगी।
विज्ञापन

सरधना नगर पालिका क्षेत्र में करीब सौ से अधिक डेयरियां हैं। अधिकांश डेयरी संचालक गोबर को पानी से नालियों में बहा देते हैं। जिसको लेकर नगर पालिका सख्त है। तत्कालीन मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने इन डेयरी संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया था। कुछ माह पूर्व वर्ष 2015 में गोबर बहाने वाली डेयरियों को चिंहित करके पांच हजार रुपये प्रति माह जुर्माना लगाया गया था। मगर तब फाइल ठंडे बस्ते में चली गई थी। अब ईओ ने फिर से अभियान शुरू किया है। डेयरी संचालकों से जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए हैं। टीम भी गठित की है। दस दिनों में जुर्माना वसूली करने के आदेश दिए है। जुर्माना जमा न करने पर आरसी जारी की जाएगी। ईओ अमिता वरुण के मुताबिक गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई शुरू की गई
विज्ञापन

है। जुर्माना नहीं देने वालों की आरसी जारी की जाएगी। डेयरी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें