फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राशन डीलर ने साथियों संग मिलकर पिता-पुत्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। सालेहनगर में राशन डीलर व उसके साथियों ने राशन न देने की शिकायत करने पर शिकायतकर्ता के घर पर हमला करते हुए पिता-पुत्र को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी राशन डीलर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

सालेहनगर गांव में अनवर अहमद राशन डीलर है। मंगलवार को गांव का ही अल्ताफ पुत्र महताब राशन डीलर के पास राशन लेने पहुंचा। आरोप है कि राशन डीलर ने उसे राशन देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। राशन को लेकर हुईं कहासुनी को ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद राशन डीलर अपने साथियों के साथ महताब के घर पहुंचा और पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी डीलर को मौके से हिरासत में ले लिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राशन डीलर के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें