मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विधि अध्ययन संस्थान के सेमिनार हॉल में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत पोषण विषय पर भाषण एवं मातृ सम्मलेन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला और कुलसचिव डाॅ. अनिल कुमार ने दीप जलाकर किया। कुलपति ने कहा कि शिक्षा का अभिप्राय ही जनमानस में संचेतना जागृत करना है। ऐसे आयोजन समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। डाॅ. विवेक कुमार ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान का मुख्य उद्देश्य अपने व्यवहार, आचरण एवं ज्ञान से समाज की सेवा करते रहना है। प्रो. बिंदु शर्मा ने कहा कि आज बेटा एवं बेटी एक समान हैं । उन्होंने प्लास्टिक की बोतल एवं प्लेट का प्रयोग करने से मना किया। प्रो. अरुणा वर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य सभी के लिए बहुत आवश्यक है और स्वस्थ नारी ही स्वास्थ्य समाज की नींव रख सकती है। उन्होने गर्भावस्था से पूर्व व गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं से सभी को अवगत कराया और बताया कि जन्म देने के पश्चात मां और बच्चे दोनो का ध्यान रखना परिवार की प्रथम जिम्मेदारी होती है।