फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसान मजदूर संगठन का धरना तीसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
नंगलामल मिल के गेट पर तीसरे दिन भी किसान मजदूर संगठन ककार्यकर्ताओ का धरना जारी रहा। स्त्रोत:- स
विज्ञापन
मुंडाली। किसान मजदूर संगठन का धरना तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। मिल का कोई भी अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा। धरना देने वाले आंदोलनकारियों को डर है कि मिल कभी भी उन पर हमला करा सकता है।
विज्ञापन

नंगलामल शुगर मिल के गेट पर किसान मजदूर संगठन के युवा विंग के जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार से धरना दे रहे हैं। तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। किसानों व मिल अधिकारियों की शनिवार को वार्ता हुई थी परंतु सहमति न बनने पर वार्ता विफल रही। अंशुल तोमर ने कहा कि मिल के यूनिट हेड वाईडी शर्मा, गन्ना महाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव व विवेक कुमार धरना खत्म कराने के लिए किसानों को प्रलोभन दे रहे हैं परंतु किसान प्रलोभन में नहीं आए। कुछ लोगों से गाली गलौज भी करा रहे हैं। कभी भी रात्रि में हमला करा सकते हैं। प्रशासन को सूचना दी गई है जब तक किसानों की समस्याओं का हल नहीं होगा वह दीपावली, गोर्वधन, भैया दूज मिल गेट पर ही मनाएंगे।
मिल के गन्ना महाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि किसान मजदूर संगठन की कुछ मांगें ऐसी हैं जो कि उनके स्तर की नहीं हैं। उन्हें पूरा करना असंभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें