लू-बक्सर में पशु मेला में गाय की चिकित्सा करते चिकित्साधिकारी साथ मे ग्रामीण। स्त्रोत:- संवाद
माछरा। क्षेत्र के गांव लू-बक्सर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें छोटे-बड़े मिलाकर 215 पशुओं का उपचार तथा दवाई का वितरण किया गया। पशु चिकित्साधिकारी अमरदीप सिंह द्वारा पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। पशुपालकों को पशुधन विकास से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी। पशु चिकित्सा शिविर मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इब्राहिम द्वारा गो पूजन कराकर मेले का शुभारंभ किया।