फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियों में निकासी नहीं होने से हो रही जलभराव की समस्या

विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला प्रभात नगर में निकासीनहीं होने से हो रही जलभराव की समस्या। ​शिकायतकर्ता
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला प्रभात नगर की गलियों में जलभराव के चलते स्थानीय लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लावासियों ने जलभराव के समस्या के समाधान के लिए एसडीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

मोहल्ला प्रभात नगर निवासी सुखपाल, सोनू, दिनेश, ओम ने एसडीएम से शिकायत में बताया कि दिनेश के मकान से शशि प्रकाश के मकान तक सड़क टूटी हई है। गली को मुख्य रास्ते की सड़क ऊंची होने के चलते गली में पानी की निकासी नहीं हो रही है। जिस कारण गली में जलभराव रहता है। जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैं। जिससे डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। जलभराव के समस्या को लेकर कई बार स्थानीय सभासद ने बोर्ड बैठक में जलभराव व सड़क के निर्माण को लेकर प्रस्ताव दिया है। स्थानीय लोगों ने अधिशासी अधिकारी को भी समस्या से कई बार अवगत कराया है। समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने पालिका प्रशासन को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें