फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गांव सठला में दी दबिश

विज्ञापन
गांव सठला में वांछितों की तलाश में  पुलिस के साथ दबिश देती सीओ। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। स्वाट टीम द्वारा गांव सठला व मवाना से चार दिन पहले तीन लोगों को उठाकर ले गई थी। जिनके पास से भारी मात्रा में कारतूस 12 बोर, 315 बोर के बरामद हुए थे। पांच आरोपी फरार हैं। इसी मामले में रविवार को पांच फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम ने मवाना थाना पुलिस और आरआरएफ की टीम के साथ दर्जनभर मकानों में दबिश दी, इस दौरान पुलिस को दो एयरगन मिली है जिन्हें जांच के बाद सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

स्वाट टीम ने चार दिन पूर्व गांव सठला से सारिब, उबैद और हैदर को उठाकर ले गई थी। मवाना में भी दबिश दी गई थी। यहां से भी कुछ संदिग्धों को उठाया गया था। बताया गया है कि पकड़े गए आरोपियों के पास से 12 बोर के 204 कारतूस, 30 कारतूस 315 बोर के, एक बाइक व मोबाइल फोन बरामद हुए। बताया गया है कि इनके पांच आरोपी फरार थे। बताया गया है कि पकड़े गए और फरार आरोपी ऑनलाइन कारतूस की बिक्री का काम करते हैं।
फरार आरोपियों की तलाश में स्वाट टीम, मवाना थाना पुलिस, आरआरएफ की टीम व सीओ ट्रैफिक सोमिया ने गांव में एक दर्जन घरों में दबिश दी। फरार आरोपियों की तलाश में लगभग तीन घंटे तक कार्रवाई चली। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया। कुछ घरों में पुलिस को ताले लटके मिले, अधिकांश घरों में केवल महिलाएं मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें