फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीने और सिर में दो गोलियां लगने पर जमीन पर गिर गया था इनामी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में अपने सौतेले भाई मोईन, भाभी आसमा और उनकी तीन बेटियों की हत्या के आरोपी नईम के मुठभेड़ में मारे जाने का क्राइम सीन बुधवार को लिसाड़ी गेट की मदीना काॅलोनी के फेस-2 में दोहराया गया। इसमें पता चला कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नईम सिर और सीने में गोली लगने से जमीन पर गिर गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लखनऊ और निवाड़ी से आई फोरेंसिक टीम क्राइम सीन देखकर जांच की।
विज्ञापन

एफएसएल निवाड़ी के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में फोरेंसिक टीम ने बुधवार दोपहर डेढ़ बजे घटनास्थल मदीना काॅलोनी फेस-2 पर पहुंची। मुठभेड़ का क्राइम सीन दोहराने के लिए मुठभेड़ में शामिल सभी छह टीम को मौके पर बुलाया गया। छह टीम में शामिल 29 पुलिसकर्मियों को घटना वाले दिन के तरह उसी पोजिशन पर खड़ा किया गया। इसके बाद पूरा क्राइम सीन दोहराया गया। टीम ने करीब दो घंटे तक जांच पड़ताल की। टीम ने यह भी जांच की कि नईम को सीने और सिर में किसकी और किस ओर से गोली लगी थी। जांच के बाद टीम लौट गई।

आठ जनवरी को की वारदात, 25 जनवरी को मारा गया
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के सुहेल गार्डन में आठ जनवरी की रात राजमिस्त्री मोईन, उनकी पत्नी आसमा और तीन बेटियां अक्शा (8), अजीजा (4) और अलईफ्शा (1) की हत्या हुई थी। आसमा के हापुड़ निवासी भाई आमीर अहमद की ओर से मोईन के सौतेले दो भाई नईम, तसलीम आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। वारदात के बाद तांत्रिक नईम बाबा और उसका साथी सलमान फरार हो गए थे। डीआईजी की ओर से दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने 25 जनवरी को नईम को मुठभेड़ में मार गिराया था, जबकि सलमान को भी उसी दिन मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुठभेड़ का क्राइम सीन दोहराने के लिए एसएसपी ने शासन को लिखा था। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि लखनऊ और निवाड़ी से आई फारेंसिक टीम ने यहां आकर मौके पर क्राइम सीन दोहराया है। सभी पहलुओं की जांच कर टीम लौट गई है।
विज्ञापन


लोगों में दहशत फैली
मेरठ। बुधवार दोपहर को अचानक मदीना काॅलोनी फेस-2 में पुलिस की करीब दस गाडियां पहुंचने और पुलिसकर्मियों के हथियार लेकर मोर्चा संभालने पर क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों को तुरंत कुछ भी समझ नहीं आया। बाद में पता चला कि पुलिस क्राइम सीन दोहराने के लिए आई है, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
-
रिश्वत मांगने वाला दरोगा लाइन हाजिर
मेरठ। लालकुर्ती थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर सूर्यकांत को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। सब इंस्पेक्टर ने गैर जमानती वारंट तामील कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत मिले पर उसे लाइन हाजिर किया गया है। साथ ही इसकी जांच एसपी सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें