गांव पांचली खुर्द में फ्रेट कॉरिडार निर्माण के भूमि पर कब्जा लेते कर्मचारी।
- फोटो : SARDANA
जानीखुर्द(मेरठ)। गांव पांचली खुर्द में फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन की भूमि अधिग्रहण को लेकर ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच सोमवार को जमकर बहस हुई। इस दौरान एसडीएम सदर और सीओ की मौजूदगी में लाइन का निर्माण कर रही कंपनी ने भूमि पर कब्जा ले लिया।
गांव पांचली खुर्द में फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण में ग्रामीणों का प्रशासन से मुआवजे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। जिसके चलते पांचली खुर्द के ग्रामीण निर्माण नहीं होने दे रहे है। कंपनी के कर्मचारी अनेकों बार भूमि पर कब्जा लेने गए, परंतु ग्रामीणों के विरोध के चलते लौटना पड़ा। सोमवार को एसडीएम सदर संदीप, सीओ आरके साही निर्माण कंपनी एल एंड टी के कर्मचारियों के साथ गांव पहुंची। ग्रामीणों ने भूमि पर कब्जा छोड़ने से इंकार करते हुए हंगामा कर दिया। परंतु भारी पुलिस बल के सामने उनकी नहीं चल सकी। कंपनी के कर्मचारियों ने जेसीबी चलाकर भूमि समतल कर कब्जा ले लिया। भूमि मुआवजे को लेकर ग्राम प्रधान पांचली अनिल ने अधिकारियों से बात की। मंगलवार को दोनों पक्षों में एसडीएम कार्यालय में बातचीत की बात तय हुई।