फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता की बरामदगी के लिए किया थाने का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव चकबंदी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए संदीप पुत्र यशपाल का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों को आरोप है कि गांव निवासी एक युवक उसके साथ था, जो उन्हें गुमराह कर रहा है। रविवार को ग्रामीणों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

28 मई को 23 वर्षीय संदीप अपने दोस्त के साथ खतौली गंगनहर में नहाने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटा। तब से ही उसका फोन भी बंद आ रहा है। परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारी में उसकी काफी तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। युवक के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसे लेकर रविवार को ग्रामीणों ने थाने का घेराव करते हुए युवक की बरामदगी की मांग की।
आरोप है कि जिस युवक के साथ संदीप घर से निकला था, वह उन्हें गुमराह कर रहा है। आरोप है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से युवक की बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि पुलिस टीम युवक की तलाश में लगी है। जल्द ही युवक को सकुशल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें