फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी गायक दिल से गाते रहे, नहीं पहुंचे कद्रदान

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..नौचंदी के पटेल मंडप में सुगम संगीत कार्यक्रम में भजन गाते भोजपुरी गायक अयोध्या स
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी मेला पटेल मंडप में भोजपुरी गायक सत्यांशु पटेल की टीम का कार्यक्रम हुआ। राम की नगरी अयोध्या से आए कलाकारों ने अल्लाह कहो या राम भगवान एक हैं..., जरा देर ठहरे राम तमन्ना यही है...जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। वे दिल से गाते रहे, मगर उन्हें सुनने वाले कद्रदान नहीं पहुंचे। मंडप की सीटें खाली देखकर कलाकार भी हैरान रह गए। दीप प्रज्ज्वलन के लिए सोफे पर बैठे चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया। प्रदेश स्तरीय मेला होने के बाद भी न तो इसमें नगर निगम शीर्ष अधिकारी रहे और न ही प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। ढोलक, आरकेस्ट्रा, गिटार सहित अन्य वाद्य यंत्रों के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। इस दौरान भाजपा नेता अंकुर गोयल, नरेंद्र राष्ट्रवादी, नारिस सैफी सहित अन्य ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें