फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस रैपिड एक्शन टीम करेगी कोरोना की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कानून व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाली पुलिस भी अब कोरोना संक्रमण से बचाव में सहयोग करेगी। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी किए गए हैं। जनपद में एक रैपिड एक्शन टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम रोज की गतिविधियों की निगरानी करेगी। साथ ही थाना स्तर पर साफ-सफाई और पुलिस वाहनों में सेनेटाइजेशन व्यवस्था दुरुस्त रखने की हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय के आदेशों के अनुसार, कोरोना से जुड़े मामलों की निगरानी के लिए जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे, जो जनपदीय हेल्पलाइन एवं राज्य हेल्पलाइन के संपर्क में रहेंगे। जनपद में अगर कोई संक्रमण का मामला उनके संज्ञान में आता है तो वह तत्काल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सूचित करेंगे। सभी थानाध्यक्ष, राजपत्रित अधिकारी, 112 के प्रभारी, एलआईयू, ट्रैफिक, मीडिया प्रभारी, रैपिड एक्शन टीम के प्रत्येक सदस्य को कोरोना से जुड़ा संपूर्ण प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद क्या सावधानी बरती जाए, इसका प्रशिक्षण भी दिया जाना प्रस्तावित है। सभी पुलिसकर्मियों को एन-95 मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। रैपिड एक्शन टीम को हैज-मैट, सूट, ओवर ऑल सूट, संक्रमण रोधक ड्रेस, मेडिकल ग्लब्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। आइसोलेशन की निगरानी की जिम्मेदारी भी पुलिस को सौंपी गई है। निर्देश दिए गए कि अगर कोई संक्रमित व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड में उपचार लेने से इंकार करता है तो तत्काल उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार का कहना है कि डीजीपी द्वारा जारी किया गया सर्कुलर रेंज के सभी जनपदों में भेजा गया है। कप्तानों को पुलिस रैपिड एक्शन टीम बनाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें