फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ो पर खूब आ रहा बौर, बागवान खुश

विज्ञापन
बहसूमा क्षेत्र में आम के पेड़ पर आया बौर। - फोटो : BHESUMA
विज्ञापन
बहसूमा। वसंत ऋतु में आम के पेड़ बौर से लदे है। इस बार बागवान आम की फसल बंपर होने की उम्मीद जता रहे है।
विज्ञापन

वसंत ऋतु का असर खेतों में साफ देख जा सकता है। सरसों के फूलों से खेत पीले दिखाई दे रहे हैं तो गुलाब की खेती भी खूब फूल दे रही है। बागों में आम के पेड़ों पर हल्का पीला बौर दिखने लगा है। वहीं उनकी भीनी खुशबू जंगलों में साफ महसूस की जा सकती है। बाग स्वामी सतीश वर्मा का कहना है कि इस बार पेड़ो पर कई सालों के बाद ऐसा बोर आया है। किसान राजेंद्र सिंह व सुभाष भाटी के मुताबिक यदि मौसम ने साथ दिया तो इस बार आम की फसल बंफर रहने की उम्मीद है। आम की फसल के जानकार मौ. कैय्यूम का कहना है कि इस बार बारिश होने से आम के पेड़ो की धुलाई हो गई है। बाग के कारोबार से जुडे़ संजय बैसला व सुभाष जैनर का कहना है कि कई साल के बाद आम की फसल की पैदावार अच्छे होने के आसार हैं। ओमकार अकबरपुर के मुताबिक फिलहाल आम के लिहाज से मौसम साथ दे रहा है तथा अभी कोई रोग भी नहीं पनपा है कृषि विभाग को भी बागों में जाकर मुआयना करना चाहिए। वहीं बागवानों को उचित सलाह भी देनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें