फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बार चुनाव के लिए मतदाताओं को मनाने का दौर हुआ शुरू

Sat, 21 Dec 2024 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। 23 दिसंबर को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव में अपनी जीत पक्की करने के लिए प्रत्याशी मतदाताओं के पास जाकर उनसे अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

23 दिसंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बार भवन में 374 मतदाता बार अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सहसचिव पुस्तकालय व सहसचिव प्रशासनिक पद के लिए मतदान करेंगे। अध्यक्ष पद पर रामकुमार वशिष्ठ, राजबीर सिंह व नकली सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा, जबकि महासचिव पद पर राजकुमार चौहान व राशिद अली चौहान आमने सामने है। कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार, मौहम्मद अखलाक व राहुल चौहान के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भी श्यामू कुमार व नेत्रपाल आमने सामने चुनाव लड़ रहे हैं। सहसचिव प्रशासनिक पद पर रिजवान अली तथा जानशेर के बीच तथा सहसचिव पुस्तकालय पद पर हरदयाल व अजय कुमार शर्मा के बीच सीधा मुकाबला होगा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवनीश कुमार के अलावा वरिष्ठ सदस्य पद व कनिष्ठ सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचन किया जाएगा। चुनाव के कुछ ही दिन शेष रहने के चलते प्रत्याशी अधिवक्ताओं के चैंबरों पर जाकर उनसे अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसके अलावा दावतों का दौर भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें