फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटाघर पर स्पाइडर मैन की ड्रेस पहनकर रील बनाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
थाना देहली गेट पुलिस द्वारा स्पाइडर-मैन की ड्रेस पहनकर घंटाघर की दीवार पर खड़ा होकर रील बनाने व
विज्ञापन
मेरठ। घंटाघर की दीवार पर खड़ा होकर स्पाइडर मैन की ड्रेस में रील बनाने वाले आरोपी फराज निवासी अबरार नगर लिसाड़ी रोड को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन

घंटाघर की दीवार पर चढ़कर स्पाइडर मैन की ड्रेस में आरोपी ने रील बनाकर वायरल की थी। इसके बाद लोगों ने इस रील पर तरह-तरह के कमेंट्स किए थे। सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश खुराना ने कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है घंटाघर संरक्षित स्मारक, राष्ट्रीय धरोहर है। ऐसे स्थानों पर स्टंटबाजी करने और रील बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। स्पाइडर मैन की तरह कोई व्यक्ति संरक्षित और ऐतिहासिक स्थलों पर इस तरह का रील बना रहा है। यह उचित नहीं है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच देहली गेट पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी फराज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना देहली गेट पुलिस द्वारा स्पाइडर-मैन की ड्रेस पहनकर घंटाघर की दीवार पर खड़ा होकर रील बनाने व

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें