माछरा। प्रथमा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा माछरा पर प्रबंधक को हटाकर शोभा सिंह को कार्यवाहक शाखा प्रबंधक नियुक्त किया गया।
बीते दिन प्रथमा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा माछरा पर पूर्व प्रधान माछरा राकेश त्यागी, तरुण त्यागी, सुमित त्यागी, शिवकुमार आदि ने शाखा प्रबंधक सचिन कुमार पर उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने, दलालों के द्वारा बैंक का कार्य कराने आदि अनियमितताओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। क्षेत्रीय प्रबंधक ने मुख्य शाखा प्रबंधक जाग्रति विहार मेरठ सनी प्रकाश के तत्वाधान में माछरा भेजा गया। क्षेत्रीय प्रबंधक रामोतार शर्मा ने फोन पर ग्रामीणों से वार्ता की और ग्रामीणों की मांग पर प्रबंधक सचिन कुमार को हटाकर शोभा सिंह को कार्यवाहक प्रबंधक नियुक्त किया। कार्यवाहक प्रबंधक शोभा सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रबंधक का चार्ज ले लिया है। संवाद