वहीं स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि भैया दूज पर ट्रेनों में भीड़ रही। कोई ट्रेन रद्द नहीं हुई। यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए रखे। उधर, परिवहन निगम ने भैयादूज पर बसों की संख्या और फेरे बढ़ाए। सहारनपुर डिपो की सभी 196 बसों को सड़क पर उतार दिया गया, लेकिन भीड़ के चलते बसें कम पड़ गईं। सुबह से लेकर शाम तक अंबाला, हरिद्वार, देहरादून, रुड़की, मुजफ्फरनगर, यमुनानगर जाने वाली बसों में भारी भीड़ रही।
जाम में फंसे लोग, यातायात व्यवस्था हुई धड़ाम
मंगलवार को भैया दूज पर सड़कों पर अत्यधिक भीड़ होने की वजह से घंटाघर, अंबाला रोड, नेहरू मार्केट, जिला अस्पताल पुल, बाजोरिया मार्ग, हकीकत नगर, कोर्ट रोड, दीवानी कचहरी पुल, मोरगंज बाजार और शहीदगंज बाजार में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई और जाम लग गया। जाम में फंसकर बहनों और भाइयों को एक-दूसरे के घर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। धनतेरस और दीपावली पर वाहनों की खरीद का दबाव भी सड़कों पर देखने को मिला। यातायात पुलिस ने जाम से निपटने की तैयारी की थी, लेकिन भीड़ के चलते तैयारियां धराशायी हो गई। दोपहर तीन बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस के साथ महानगर के अलग-अलग थानों की पुलिस को भी सड़क पर उतरना पड़ा। कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/