सलावा के पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में खुलासे की मांग को कोतवाली पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : SARDANA
पंप के साझीदार ने डलवाई डकैती
सरधना। सरधना क्षेत्र के गांव सलावा के बाहरी छोर स्थित बॉयो डीजल पंप पर पिकअप गाड़ी सवार बदमाशों द्वारा डाली गई डकैती के मामले में पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई है। पुलिस का दावा है कि लूटा गया डीजल, प्रयुक्त गाड़ी व अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। वहीं पुलिस डकैती का मुख्य सूत्रधार पंप में साझीदार को बता रही है। पुलिस बीटीएस के माध्यम से आरोपियों तक पहुंच सकी है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
पुलिस सलावा गांव में बॉयो डीजल पंप पर हुई डकैती की घटना के खुलासे के नजदीक हैं। पुलिस ने पीकअप सवार बदमाशों के साथ लूटा गया डीजल व नकदी समेत मोबाइल व अन्य सामान भी बरामद कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार डीजल पंप पर में दो साझीदार है। जिसमें से एक साझीदार ने मिलकर इस डकैती की घटना को अंजाम दिलाया। इस पेट्रोल पंप पर पप्पन पुत्र रमेशचंद निवासी शिकारपुर, सोनूपाल पुत्र मंगलू निवासी रूहासा काम करते हैं। लूटपाट में शामिल बदमाश सोनूपाल का रिश्तेदार भी शामिल हैं। पंप पर हुई लूट के समय क्षेत्र में मोबाइल सर्विलांस टीम ने बीटीएस पर लेकर जांच की। मोबाइल नंबर के आधार पर सोनूपाल के रिश्तेदार की गंगनहर के आसपास लोकेशन आई। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची है। पुलिस ने लूटा गया सामान बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। सीओ पंकज कुमार के मुताबिक जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। अभी लूट की घटना की जांच की जजा रही है।