फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लिसाड़ीगेट से 16 ऊंट और पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बकरीद से पहले पुलिस ने ऊंट के कटान को रोकने की कार्रवाई शुरू कर दी है। लिसाड़ी गेट इलाके से शनिवार को चार ऊंट पकड़े गए थे, जबकि रविवार को 16 ऊंट पकड़े गए। ऊंट लाने वाले पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने दो आरोपी चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी अजय साहनी ने जिले के सभी थानेदारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी कीमत पर बकरीद पर ऊंट का कटान नहीं होने दिया जाएगा। यदि ऊंट को कटान के लिए लाया या ले जाया गया और सजाया गया तो पुलिस ऐसे लोगों को जेल भेजेगी। पुलिस ने समर गार्डन, इस्लामाबाद और कमेला रोड पर कई जगह छानबीन की। पुलिस ने इस मामले में पशु कल्याण बोर्ड के आदेश का भी हवाला दिया है, जिसमें साफ है कि ऊंट का कटान नहीं किया जा सकता है। सीओ दिनेश शुक्ला का कहना है कि लिसाड़ीगेट से दो दिनों में 20 ऊंट पकड़े जा चुके हैं। कई जगह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही है। नगर निगम प्रशासन ने कांजी हाउस में ऊंटों को रखने से मना कर दिया। सोमवार को ऊंटों को पुलिस सुपुर्दगी में दे सकती है। वहीं, एसएसपी के ऊंट का कटान रोकने के फैसले की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें