मेरठ के रोहटा गांव में 19 फरवरी की रात को किसान विजेंद्र उर्फ बिल्लू चौधरी की गोली मारकर हत्या का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक के इकलौते बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस लाइन में एसपी देहात एसके सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आशीष ने गलत संगति के कारण अपने पिता की गोली मारकर हत्या की थी। हत्या में आशीष के 2 साथी भी शामिल हैं। फरार दोनों आरोपियों सौरव और आदित्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। हत्यारोपी आशीष ने बताया कि उसके पिता के नाम पर 60 बीघा जमीन है, शराब पीने और चाल-चलन ठीक न होने के कारण उसका पिता 17 बीघा जमीन को बेच चुका था। जिसकी वजह से वह परेशान रहता था अपने साथियों के साथ में हत्या की प्लानिंग बनाई थी।