फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध ने किया बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्ध ने किया बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। क्षेत्र के एक गांव में वृद्ध ने 11 वर्षीय बच्ची को ईख के खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे लोगों ने बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया। वहीं आरोपी वृद्ध के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव निवासी 65 वर्षीय बाबू पड़ोस में रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची को लेकर पास के गांव में शादी समारोह में गया था। वहां से वह पुत्र की बाइक पर बच्ची को बैठाकर ला रहा था। रास्ते में उसने बाइक रुकवा ली और पुत्र को अपनी मां को बाइक से लाने के लिए वापस भेज दिया। इस बीच आरोपी बच्ची को पैदल जंगल के रास्ते घर ले जाने लगा। वहां ईख के खेत में वृद्ध ने बच्ची को खींच लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। घबराई बच्ची ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को आरोपी के चंगुल से बचाया। इस बीच आरोपी वृद्ध मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें टरका दिया। जिस पर बृहस्पतिवार को गांव के दर्जनों लोग पीड़ित के साथ पहुंचे और थाने में हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी भेज दिया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ने दबिश दीं, पर वह फरार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें