फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स को फोन पर कोरोना पॉजिटिव बताया...रिपोर्ट आई नेगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्स को फोन पर कोरोना पॉजिटिव बताया... रिपोर्ट आई नेगेटिव
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज स्टाफ की लापरवाही से अमरोहा में कार्यरत एक नर्स और उसके परिवार को घंटों परेशान होना पड़ा। दरअसल बृहस्पतिवार रात मेडिकल स्टाफ ने फोन कर उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव बताई थी, लेकिन शुक्रवार सुबह उन्हें नेगेटिव रिपोर्ट दी। नर्स के पति ने बताया कि मेडिकल कॉलेज स्टाफ की लापरवाही से उनके सभी परिजन परेशान हो गए थे और पत्नी को आइसोलेट कराने की तैयारी कर रहे थे।
नर्स के पति ने बताया कि वह परिवार के साथ ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रहते हैं। उनकी पत्नी अमरोहा जिला अस्पताल में नर्स है। वहां एक कोरोना पॉजिटिव केस आया था, जिसके बाद पूरे स्टाफ की कोरोना की जांच कराई गई। उनकी पत्नी की का सैंपल मेडिकल कॉलेज आया था। बृहस्पतिवार रात मेडिकल कॉलेज से उन्हें फोन पर बताया गया है कि वह कोरोना पॉजिटिव है, उन्होंने अमरोहा भी इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद उन्हें मेडिकल आइसोलेशन में भर्ती कराने की तैयारी करने लगे, लेकिन शुक्रवार सुबह फोन कर रिपोर्ट नेगेटिव होने की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्रमुख अधीक्षक डॉ धीरज बालियान का कहना है कि फोन पर गलतफहमी हो गई थी उन्हें जो रिपोर्ट दी गई है वह नेगेटिव की है। नाम न समझ आने के कारण यह गलती हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें