बिजनौर। बदलते मौसम के साथी बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। बारिश और बाढ़ के बाद वायरल बुखार की समस्या बढ़ रही है। मेडिकल अस्पताल में रोजाना 40 मरीज तक वायरल बुखार के पहुंच रहे हैं।
बरसात के मौसम में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुखार, उल्टी, दस्त सहित अन्य परेशानियों को लेकर मरीज अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में हर उम्र के लोग शामिल हैं। एसएमएस चिकित्सा बरसात के दिनों में खानपान और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। जिले के कई क्षेत्र से प्रभावित हैं। धीरे-धीरे गांव और खेतों से पानी कम हो रहा है।
ऐसे में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया। पानी हल्का होते ही इसके परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मच्छर पनप रहे हैं। जिससे इन क्षेत्रों में डेंगू और मलेरिया होने का खतरा बढ़ गया।
वही मौसम में लगातार बदलाव होने की वजह से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो रही है। इस मौसम में वायरस हवा में है। एक दूसरे के संपर्क में आने से लोग वायरस की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए, चिकित्सा लोगों को अभी सावधानी बरतनी की सलाह दे रहे हैं।