फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कंट्रोल रूम में लगा शिकायतों का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान कंट्रोल रूम में लगा शिकायतों का अंबार
विज्ञापन

मेरठ। लॉकडाउन के चलते किसानों की समस्या के समाधान के लिए बनाए गए किसान कंट्रोल रूम में लगातार शिकायतों का आना जारी है। कंट्रोल रूम में अब तक करीब 400 शिकायत पहुंच चुकी है। कुछ किसानों का कहना है कि उनकी समस्या का समाधान बहुत कम हो पाया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के समय किसानों को सुविधा देने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी जिला मुख्यालयों पर किसान कंट्रोल रूम खुलवाए हैं। मेरठ में भी कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में किसान कंट्रोल रूम खोला गया है। यहां दर्ज किसानों की शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया जाता है। अब तक इस कंट्रोल रूम में 400 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। कंट्रोल रूम प्रभारी और जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार सिरोही ने बताया कि इन शिकायतों में सबसे ज्यादा शिकायत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित है। इसके अलावा गन्ने से संबंधित शिकायतें पहुंच रही हैं। किसानों की शिकायतों को संबंधित विभाग अधिकारियों के पास भेज दिया जाता है। यहां से शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। किसान कंट्रोल रूम नंबर 0121-2660600 पर अपनी शिकायत या कोई सुझाव दर्ज करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें