फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर भले आएं कम, न करें गम

विज्ञापन
विज्ञापन
नंबर भले आएं कम, न करें गम
विज्ञापन

मेरठ। बोर्ड परीक्षा परिणामों में भले ही नंबर कम आएं, लेकिन उदास होने की जरूरत नहीं है। यह अंक जिंदगी की अंतिम सफलता नहीं है। इसके आगे भी कई परीक्षाएं हैं, जिनमें सफल होकर जिंदगी को एक मुकम्मल मुकाम पर पहुंचाया जा सकता है। सीआईएससीई के बोर्ड परीक्षा परिणाम आज दोपहर तीन बजे जारी होंगे। काउंसिल की ओर से ऑनलाइन रिजल्ट घोषित किया जाएगा। आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) दोनों ही कक्षाओं के परीक्षा परिणाम काउंसिल द्वारा जारी किए जाएंगे। शहर में कुल 1900 विद्यार्थियों का परिणाम आएगा। इसमें 10वीं के 1207 और 12वीं के 693 विद्यार्थी हैं।
कोरोना के कारण काउंसिल की बोर्ड परीक्षाएं पूरी नहीं हो पाई थी। दसवीं में कई स्कूलों में दो या तीन विषय के ही पेपर हुए थे। वहीं 12वीं में भी कुछ पेपर होने बाकी थे। बढ़ते संक्रमण के कारण बची परीक्षाएं निरस्त कर दी गईं। शहर के सोफिया गर्ल्स स्कूल, सेंट मेरिज एकेडमी, सेंट थॉमस स्कूल छीपी टैंक, ऑल सेंट्स स्कूल बच्चा पार्क में 12वीं और 10वीं के नतीजे आएंगे। वहीं कंकरखेड़ा के सेंट फ्रांसिस व सेंट जेम्स में 10वीं के नतीजे आएंगे।
विज्ञापन

वर्जन===========
रिजल्ट आने के बाद बच्चों पर नंबर को लेकर दबाव न बनाएं। दूसरे बच्चों से उनकी तुलना न करें। उन्हें हार का जिम्मेदार न ठहराएं। इससे बच्चे का मनोबल टूट सकता है। उसके साथ सामान्य व्यवहार करें। डॉ. पूनम देवदत्त, मनोविज्ञानी व सीबीएसई काउंसलर
नंबर कम आएं या ज्यादा, बच्चों को उदास होने की जरूरत नहीं है। खुद को साबित करने के आगे बहुत मौके मिलेंगे। अभिभावक बच्चों पर नंबर कम आने पर दबाव ना बनाएं। नंबरों के आधार पर सफल भविष्य की योजना बनाएं। सिस्टर गेल, प्रिंसिपल, सोफिया गर्ल्स स्कूल।
छात्रों को एडवाइजरी जारी की है कि वह रिजल्ट का तनाव न लें। बल्कि रिजल्ट को इंजॉय करें। नंबर कम आएं तो भविष्य में अच्छे अंक लाने का प्रयास करें। अभिभावक बच्चों के बदले व्यवहार पर भी नजर रखें। -अनुग्रह डीन, प्रिंसिपल, सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल
कम्पार्टमेंट परीक्षा का भी मौका
पिछले साल सीआईएससीई बोर्ड ने पहली बार 10वीं और 12वीं के लिए कम्पार्टमेंट परीक्षा की व्यवस्था शुरू की थी। परीक्षार्थियों को एक ही विषय में कम्पार्टमेंट देने का मौका मिलता है। इसके अनुसार जिस विषय में कम्पार्टमेंट आएगी, उसके आगे एलिजिबल फॉर कम्पार्टमेंट परीक्षा लिखा होगा।
विज्ञापन

इस तरह देखें रिजल्ट
आईसीएसई के छात्र सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर रिजल्ट देख पाएंगे। स्टूडेंट्स एसएमएस से भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को ICSE लिखकर स्पेस देना होगा। उसके बाद सात अंकों की यूनिक आईडी डालनी होगी। इसके बाद 09248082883 नंबर पर भेजना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें