फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की दवा बेचने-खरीदने वालों के नाम उजागर किए जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। शास्त्रीनगर में शुक्रवार को पकड़ी गई लाखों रुपये की नशीली दवाओं के मामले में जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने शनिवार को खैर नगर स्थित महामंत्री कार्यालय पर बैठक की। इसमें ड्रग विभाग से नशे की दवा बेचने और खरीदने वालों के नाम उजागर करने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि कुछ दुकानदारों द्वारा लगातार बिना बिल, बिना बेच नंबर मिलाए व डिस्काउंट के साथ जो दवाई बेची जा रही हैं वह संदिग्ध प्रतीत होती हैं|। खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा कुछ समय पहले सैंपल लिए गए थे जिसमें दवाई की मात्रा बिल्कुल नहीं पाई गई। ऐसे लोगों का संगठन पुरजोर विरोध करता है और ड्रग विभाग से ऐसे लोगों का नाम उजागर करने का अनुरोध करता है जो लोग ऐसी दवा खरीद व बेच रहे हैं। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद गुप्ता, महामंत्री रजनीश कौशल, कोषाध्यक्ष मोइनुद्दीन गुड्डू, राजीव ग्रोवर, हेमंत बंसल, सुनील अग्रवाल संदीप जैन टीटू, मनोज शर्मा और योगेंद्र प्रधान और अब्बा शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें