मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में फेफड़ों का सीटी स्कैन कराने आए बिजनौर निवासी शिवचरण (65) शनिवार दोपहर रेडियोलॉजिस्ट विभाग में फर्श पर बेहोश हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब 10 मिनट तक उनकी किसी ने सुध नहीं ली। बाद में वहां जांच कराने आए कुछ लोगों ने उन्हें उठाया और इमरजेंसी में भर्ती कराया। उनके बेहोश होने की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
शिवचरण ने बताया कि सीटी स्कैन के लिए उन्होंने 1500 रुपये की पर्ची कटवाई थी। वह अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट विभाग में अपनी बारी का इंतजार का रह रहे थे। उन्हें काफी देर इंतजार करना पड़ा। इस दौरान चक्कर आए और वह फर्श पर गिर गए। जब उन्हें होश आया तो वह इमरजेंसी में थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह बेहोश हो गए थे और उनकी नाक से खून भी निकलने लगा था। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिवाकर ने बताया कि शिवचरण की तबीयत अब पहले से ठीक है। उनका उपचार चल रहा है।