फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नई बस्ती वॉरियर की टीम ने मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। बागपत रोड स्थित डीपीएस क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम हिम्मत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को नई बस्ती वॉरियर और मेडिकस स्टार क्रिकेट क्लब की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें नई बस्ती की टीम ने जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

नई बस्ती वॉरियर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए। इसमें शिवम मित्तल ने 26 गेंद में शानदार 81 रन की पारी खेली। उन्होंने एक ओवर में छह छक्के भी लगाए। आशीष ने भी 50 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेडिकस क्रिकेट क्लब की टीम 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 223 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अर्जुन और नितिन ने 60-60 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवम, विभोर और आशीष ने दो-दो विकेट लिए। शिवम प्लेयर ऑफ द मैच रहे। टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल मैच मंगलवार को खेला जाएगा। इस मौके पर दीपक, कोच प्रभास राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें