फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोमांचक मैच में पावर हिटर्स की एक रन से जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
- गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में हुआ मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को पावर हिटर्स और रेड लायंस की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें पावर हिटर्स की टीम ने एक रन से मैच जीता। पावर हिटर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। इसमें दीपक सिद्धू ने 28 गेंद में 76 रन की पारी खेली।
खुशाल तोमर ने भी 36, मोहित ने 22 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में गौरव काजला ने तीन, विक्की और सचिन ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड लायंस की टीम ने 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विभु ने 83 रन की पारी खेली। विक्की ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में दीपक सिद्धू ने तीन, दीपक तोमर ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच दीपक सिद्धू को चुना गया। मैच के बाद विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 से प्रथम अंडर-14 हनी क्रिकेट टूर्नामेंट होगा
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में 22 अक्तूबर से प्रथम अंडर-14 पुरुष हनी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। एकेडमी के कोच दीपक सिद्धू ने बताया कि टूर्नामेंट में क्षेत्र से आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। सभी टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। बच्चों में क्रिकेट के बढ़ते क्रेज और खेलों को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में दिन और रात दोनों समय पर मैच होंगे। प्रत्येक मैच में प्लेयर ऑफ द मैच व अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। विजेता टीम को भी ट्रॉफी समेत अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें