सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव सरूरपुर खुर्द निवासी विशांत के साथ चौपाल पर बैडमिंटन खेलने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इसमें युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
लोकेश ने तहरीर में बताया कि शनिवार को उसका बेटा विशांत गांव के चौपाल पर बैडमिंटन खेल रहा था। इसी बीच राहुल ने उसे चौपाल पर खेलने से मना करने लगा। उसके बेटे ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज कर दी। उसकी पत्नी बचाव करने पहुंची तो राहुल की भाभी प्रियम ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने लगी। इसी बीच राहुल ने उसके बेटे के सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के आता देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात ही है।