मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति के बाद खड़ौली गांव निवासी सलाउद्दीन सैफी को समाजवादी शिक्षक सभा का मेरठ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सलाउद्दीन सैफी के आवास पर पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। संवाद