फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर लॉकडाउन में बंद रहीं मंडी और दुकाने, खाले पड़े रहे रास्ते

विज्ञापन
सुपर लॉकडाउन में बंद पड़ी मवाना मंडी। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मेरठ। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ने पर डीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को जनपद में संपूर्ण लॉक डाउन लागू रहा। मवाना में मंडी से लेकर सभी दुकानें बंद रहीं। पुलिस ने सख्ती के साथ लॉक डाउन का पालन कराया गया। एसपी देहात और एडीएम प्रशासन ने मवाना पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। परीक्षितगढ़ में लोगों ने हवन पूजन किया। बौंद्रा, खरखौदा में भी पुलिस ने गश्त की।
विज्ञापन

डीएम अनिल ढींगरा ने बृहस्पतिवार को पूरे जनपद में सुपर लॉक डाउन की घोषणा की थी। मवाना में दिनभर पुलिस थाने में बने कंट्रोल रूम के माध्यम से घर से बाहर निकलने वालों पर नजर बनाए रखी। वहीं नगर में केवल मेडिकल स्टोर खुले तथा दूध की आपूर्ति ही हुई। नगर में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात रहे। पुलिस क्षेत्राधिकारी यूएन मिश्र ने भी सुबह से ही थाने पर बिना किसी आवश्यकता के वाहन लेकर निकलने वालों पर सख्ती की। वहीं परीक्षितगढ़ में सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक सड़कों और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर किसी भी तरह के वाहन नजर नहीं आए। सुबह से शाम तक पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहा। लोगों ने कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए घरों में हवन पूजन किया और टीवी, मोबाइल से देशभर की जानकारी लेते रहे। नगर के आसिफाबाद तिराहा, किठौर बस स्टैंड एवं मेरठ रोड रजवाहे के सभी मार्ग सील कर दिए गए। वहीं बौंद्रा में भी सख्ती रही। रात में ही गांवों में एलान कर डीएम का आदेश सुनाया गया। खरखौदा में भी बाजार बंद रहे। पुलिस गश्त कर लोगों से घरों में रहने की अपील करती रही।
कई जगह फटकारी लाठियां
सरधना/ सरूरपुर/रोहटा। सरूरपुर थाना और रोहटा पुलिस सख्ती से पेश आई। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को गंभीरता से लॉक डाउन का पालन करने की सख्त हिदायत दी। पुलिस ने मुख्य मार्गों और संपर्क मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों पर लाठियां फटकारीं। तीन बाइक का चालान कर सीज कर दी। कई दुकानों के भी चालान किया। सरूरपुर पुलिस ने भी बिना वजह दुकान खोलने वालों पर लाठियां फटकारी। पुलिस पूरे दिन सख्ती से मुस्तैद रही। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह व सरूरपुर थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने सख्ती से अंकुश लगाया। पूरे दिन बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं सरधना में गंगनहर पुल व पुलिस चौकी व नगर में प्रवेश करने वाले मुख्य रास्तों पर पूरी सतर्कता बरती गई। वहीं जिन वाहन चालकों पर मास्क आदि नहीं थे उन्हें वापस कराया। नगर में बाजार पूरी तरह से बंद रहे। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने कहा कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें