फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सांसद ने जिला कारागार में गुर्जर समाज के 22 लोगों से की मुलाकात

सार

मेरठ जिला कारागार में सांसद चंदन चौहान ने दादरी गांव की पंचायत से गिरफ्तार 22 गुर्जर युवकों से मुलाकात की। सांसद ने इन्हें विपक्षी साजिश का शिकार बताते हुए शीघ्र रिहाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सांसद चंदन चौहान दादरी गांव में हुए पंचायत से गिरफ्तार हुए गुर्जर समाज के 22 नौजवानों से जिला क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मवाना। बिजनौर लोकसभा से सांसद चंदन चौहान ने कुछ दिन पूर्व दादरी गांव में हुई पंचायत से गिरफ्तार किए गए गुर्जर समाज के 22 नौजवान साथियों से मेरठ जिला कारागार में मुलाकात की।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि युगांश राणा ने बताया कि सांसद चंदन चौहान ने कहा है कि यह लोग विपक्ष के जातियों को भिड़ाने के एजेंडा का शिकार हो गए हैं, यह सभी साथी बेगुनाह व सज्जन हैं। शासन प्रशासन से मिलकर जल्द इस प्रकरण में सभी साथियों की रिहाई कराई जाएगी। विश्वास है कि जल्द ही साथियों को न्याय मिलेगा। सभी साथी जल्द ही सकुशल अपने घर लौटेंगे।
साथ ही इस मामले की संपूर्ण जानकारी केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को भी दी गई है। सभी 22 नौजवान साथियों से जेल में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्हें भरोसा दिलाया कि बेगुनाहों के साथ अन्याय नहीं होगा। हरसंभव कानूनी सहायता का आश्वासन दिया। उनके साथ रालोद के जिला अध्यक्ष मतलूब गौड, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी, सांसद प्रतिनिधि युगांश राणा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें