दौराला - दौराला कस्बे में आयोजित उपाध्याय समाज के सम्मेलन में बोलते अतुल प्रधान। स्रोत : संवाद
दौराला। लावड़ रोड स्थित तेजा मंडप में रविवार को उपाध्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
सम्मेलन का शुभारंभ बाबा गुरु गोरखनाथ के जयकारों के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सपा विधायक अतुल प्रधान रहे। अतुल प्रधान ने कहा कि वह उपाध्याय समाज के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहता हैं। वह हर समाज के लोगों को एक नजर से देखते हैं। कहा कि उन्हें जातिवाद की राजनीति नहीं आती, वह समाज को तोड़ना नहीं, बल्कि एकजुट करना जानते हैं। कहा कि जब भी उन्हें पता चलता है कि उनकी विधानसभा में कोई परेशान है तो वह बिना जाति देख उसकी मदद के लिए पहुंच जाते हैं।
उनका प्रयास है कि हर व्यक्ति को दवाई व पढ़ाई कम कीमत पर मिले , जिसकी वह विधानसभा में लड़ाई लड़ रहे हैं और हर बार मुद्दा उठाते हैं। उन्होंने उपाध्याय समाज के लोगों को सम्मानित किया और जातिवाद की राजनीति करने वालों से दूर रहने की अपील की। इस दौरान पुरुषोत्तम उपाध्याय, सतीश, कुंवरपाल, सुनील, सचिन आदि मौजूद रहे।